नरकटिया: खैराघाट व घोरमारवा से पुलिस ने अलग-अलग कांडों के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
बंजरिया थाना क्षेत्र के खैराघाट व घोरमारवा से पुलिस ने अलग-अलग कांडों के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि पंचरुखा पूर्वी पंचायत के खैराघाट से 20 लीटर चुलाई शराब के साथ पुनीत मुखिया व प्रमोद मुखिया को गिरफ्तार किया गया। मारपीट के आरोपी मोती मुखिया को भी गिरफ्तार किया गया है।