नरकटिया: एनपीएस खैरी वार्ड 3 हिंदी सप्ताह में शुक्रवार व रविवार बंद होने से नाराज ग्रामीणों ने छात्रों के साथ विरोध जताया
एनपीएस खैरी हिंदी वार्ड 3 सप्ताह में दो दिन बंद रहता है। इसके खिलाफ रविवार को अभिभावकाें ने छात्राें के साथ विद्यालय के बाहर खड़ा होकर विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि हिंदी विद्यालय की छुट्टी रविवार को होती है। परन्तु इस विद्यालय के शिक्षकों द्वारा शुक्रवार को भी छुट्टी मनाया जाता है। शि समिति की अध्यक्ष रजिया खातुन व सचिव शमशीदा खातुन ने कहा नही चलेगा।