सागर नगर: हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने आदिवासी प्रोफेसर को पीटा
हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में दो महिला असिस्टेंट प्रोफेसर में पीरियड को लेकर विवाद हो गया। देर तक पढ़ाने से बौखलाई असिस्टेंट प्रोफेसर दिव्या भनोट ने आदिवासी असिस्टेंट प्रोफेसर संचिता मीणा से क्लास रूम में ही मारपीट कर दी। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने मारपीट व एससी / एसटी एक्ट की धाराओं में आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर पर केस दर्ज किया है।