बिछिया: बिछिया विकासखंड के अंजनियां में नल-जल योजना से सड़कें कीचड़ में तब्दील, राहगीर परेशान
बिछिया विकासखंड के अंजनियां में नल-जल योजना के लिए खोदी गई सड़कें बारिश के बाद लोगों के लिए परेशानी बन गई हैं। आज रविवार, 6 सितंबर की सुबह करीब 10:30 बजे सामने आए इस वीडियो में इंद्रा चौक समेत अन्य वार्डों की स्थिति साफ नजर आ रही है। जिसमे यहां पाइपलाइन के लिए खोदे गए हिस्सों में पानी भरने से सड़कें कीचड़ में तब्दील हैं l यहां कार्रवाई की मांग की गई है l