नमो सेवा गाथा' के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया सेवा, समर्पण एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं समर्पण के 25 वर्षों की यात्रा को समर्पित 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत 'नमो सेवा गाथा' कार्यक्रम का आयोजन स्वामी आत्मानंद विद्यालय, पटना में किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रभावी प्रस्तुति दी गई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सेवा, समर्पण, सामाजिक जागरूकता एवं जनभागीदारी का संदेश आमजन तक पहुंचाया गया।
नुक्कड़ नाटक के कलाकारों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से सेवा भावना और समाज के प्रति जिम्मेदारी के महत्व को रेखांकित किया। प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों, विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को प्रेरित किया। अतिथियों एवं विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SewaSankalpAbhiyan #ViksitChhattisgarh #KoreaDistrict #Chhattisgarh
Korea, Chhattisgarh | Sep 25, 2026