लोकतंत्र की मजबूती के लिए निर्वाचन साक्षरता का संदेश
जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बैकुंठपुर और भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्रों के चयनित प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में निबंध और प्रश्नोत्तरी के 10-10 विजेताओं सहित कुल 20 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूकता, लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ और मतदाता साक्षरता को बढ़ावा देने की दिशा में यह आयोजन एक सार्थक पहल रहा।