चित्तौड़गढ़: कुख्यात डोडा चुरा तस्कर अरनोदा के पूर्व सरपंच देवीलाल पाटीदार को SOG जिला जेल से गिरफ्तार कर ले गई जयपुर
कुख्यात डोडा चूरा तस्कर देवीलाल पाटीदार को एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया। उसे जिला जेल से प्रोडक्शन वारंट से जयपुर ले जाया। अरनोदा के पूर्व सरपंच पाटीदार की सदर पुलिस द्वारा की गई एक कार्रवाई में एसओजी को तलाश थी। इसके अलावा शंभूपुरा पुलिस द्वारा भी पकड़े गए डोडा चुरा के मामले में भी उसकी भूमिका सामने आई थी। सदर पुलिस की कार्रवाई की जांच जांच SOG कर रही है।