मुरैना: ग्राम पढ़ावली में दबंगों ने शासकीय हैंडपंप पर निजी मोटर डालकर किया कब्जा, ग्रामीणों को धमकी देने का आरोप
Morena, Morena | Aug 13, 2026 ग्राम पढ़ावली में शासकीय हैंडपंप पर निजी मोटर डालकर दबंगों का कब्जा, ग्रामीणों को धमकी देने का आरोप, ग्रामीणों के साथ राहगीर और पर्यटक भी पेयजल के लिए परेशान है। जिले की जनपद पंचायत मुरैना के अंतर्गत ग्राम पढ़ावली में शासकीय हैंडपंप पर निजी मोटर डालकर कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो घरों द्वारा निजी स्वार्थ के लिए परेशान किया जा रहा है।