#मुरैना! चम्बल की बीच धार में अचानक बहने लगा स्टीमर, मची अफरा-तफरी, नदी के बीच सवारियों की अटकीं सांसें, 👇
मुरैना। नगरा चम्बल घाट पर यात्रियों को नदी पार करा रहा स्टीमर अचानक खराब हो गया। बताया जा रहा है कि स्टीमर में डीजल संबंधी समस्या और तकनीकी खराबी आने के बाद वह नदी के बहाव में बहने लगा। स्टीमर के बहाव में जाने से उसमें सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना के दौरान सवारियों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद नगरा घाट पर स्टीमर संचालन की व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
गनीमत रही कि घटना में किसी बड़ी जनहानि की सूचना सामने नहीं आई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नगरा घाट पर स्टीमर संचालन से पहले उसकी तकनीकी स्थिति की जांच कराई जाए तथा यात्रियों की सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट सहित अन्य जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।@morena breaking #collectormorena Morena Breaking रामचित्र सिंह गुर्जर महाना Ashutosh Bagri Collector Office Morena Jasveer Singh Gurjar Jasveer Singh Gurjar #spmorena #promorena #public #police #BJPGovernment #Congress #Morena #मुरैना #नगरा_घाट #स्टीमर #चंबल_नदी #स्टीमर_खराब #यात्रियों_में_हड़कंप #यात्री_सुरक्षा #प्रशासन #BreakingNews #MorenaNews
Morena, Morena | Aug 16, 2026