कोलेबिरा: बोड़ाखाड़ा के पास बाइक दुर्घटना में दो व्यक्ति हुए घायल, इलाज के लिए ले जाया गया ओडिसा
कुतरा निवासी राजेश साहू नामक व्यक्ति अपने दोस्त दीपक के साथ 10 जुलाई की अहले सुबह बाइक से जोराम की तरफ आ रहा था। इसी क्रम में बोड़ाखाड़ा के पास वह असंतुलित होकर गिर गया। जिससे दोनों को गंभीर चोट लगी। घटना के बाद उन्होंने किसी तरह अपने परिजनों को बुलाया। इसके बाद उनके परिजन उन्हें इलाज के लिए ओडिसा ले गए।