कोलेबिरा: लचड़ागढ़ के पास स्कूटी दुर्घटना में तीन युवक हुए घायल
जराकेल निवासी कृष्णा साहू अपने दोस्त सौरभ और अनमोल के साथ रविवार की देर रात स्कूटी से रामजड़ी की तरफ से अपने घर लौट रहा था। इसी क्रम में लचड़ागढ़ के पास वह असंतुलित होकर गिर गया। घटना में तीनों दोस्त को चोट लगी घटना के बाद तीनों घायलों को देर रात सदर अस्पताल लाया गया। जहां तीनों का इलाज किया जा रहा है।