कोलेबिरा: पाहन टोली में फांसी लगाकर एक व्यक्ति ने की आत्महत्या, पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुटी
कंदरडेगा निवासी राजेश डांग नामक व्यक्ति पाहन टोली में एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। 07 जुलाई की सुबह जब ग्रामीण खेत की तरफ जा रहे थे, तब उन्होंने इसे फांसी में झूलता हुआ देखा, और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते हीं पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में ली। पुलिस पूरे मामले की अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है।