बीकानेर: वार्ड 71 के निवासियों ने सीवरेज कार्य के बाद टूटी सड़कें और नालियां सही करवाने की मांग की
बीकानेर के वार्ड 71 क्षेत्र में सीवरेज कार्य के बाद सड़कों और नालियों की खराब स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों ने निवर्तमान पार्षद प्रफुल हटीला के नेतृत्व में निगम निगम पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से जल्द सुधार की मांग की है। वार्डवासियों का आरोप है कि सीवरेज लाइन डालने के दौरान कई स्थानों पर सड़कें खोद दी गईं, लेकिन उनका पुनर्निर्माण नहीं कराया गया।