सिवनी: जिला अस्पताल परिसर में धूम्रपान करने व गुटखा खाने वाले 26 लोगों से वसूला गया जुर्माना
Seoni, Seoni | Feb 14, 2025 सिवनी में सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिला स्तरीय निरीक्षण व पर्यवेक्षण दल सिवनी द्वारा जिला चिकित्सालय में कोटपा एक्ट 2003 की धारा 4 के अंतर्गत धूम्रपान एवं तंबाकू उत्पाद का सेवन करने वाले 26 लोगो पर चलानी कार्रवाई की गई।