सेन्हा: अलौदी नवा टोली में न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी ने ग्रामीणों से संवाद किया, योजनाओं की परिसंपत्तियां वितरित कीं
लोहरदगा के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत अलौदी नवा टोली गांव में शनिवार अपराह्न लगभग 3 बजे आयोजित संवाद कार्यक्रम में न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया।