सिंघवारा: डीएम कौशल कुमार ने राजकीय डिग्री कॉलेज के निर्माणाधीन भवन का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्य पूरा करने का आदेश
दरभंगा के कोलहंटा पटोरी स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय में निर्माणाधीन भवन के कार्यों का जिलाधिकारी कौशल कुमार ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने भवन के विभिन्न हिस्सों का जायजा लेते हुए निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता, निर्माण सामग्री और अब तक पूरे किए गए कार्यों की जानकारी संबंधित अधिकारियों और अभियंताओं से ली।