देहरादून: देहरादून में इनकम टैक्स का बड़ा एक्शन, बिल्डर्स और कारोबारियों पर मारा छापा
इनकम टैक्स विभाग की टीम ने सुबह से ही 8 प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी की कार्रवाई शुरू की है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई शहर के नामी बिल्डर्स और कारोबारियों के ठिकानों पर की जा रही है। जानकारी के मुताबिक डालनवाला, लक्ष्मण चौक, कैंट और राजपुर रोड क्षेत्र में इनकम टैक्स विभाग की टीमें बैंकिंग दस्तावेज़ों कि जाँच कर रहीं है.