देहरादून: देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर नहीं रहेगी नेटवर्क की दिक्कत, डाटकाली से गणेशपुर तक लगेंगे इतने मोबाइल टावर
देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर अब यात्रियों को मोबाइल नेटवर्क की परेशानी से राहत मिलने जा रही है। डाटकाली से गणेशपुर तक के 12 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड सेक्शन पर मोबाइल कनेक्टिविटी दुरुस्त करने के लिए 12 मोबाइल टावर लगाए जा रहे हैं। इस रूट पर सफर के दौरान अक्सर कॉल ड्रॉप और नेटवर्क न मिलने की शिकायतें सामने आती थीं.