देहरादून: कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिया बयान
उत्तराखंड कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन के बाद गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें बधाई दी। भट्ट ने कहा कि वे उत्तराखंड के मुख्य विपक्षी दल को बधाई देते हैं कि देर से ही सही उन्होंने अपनी एक टीम बनाई है।