गिधौर: गिद्धौर में बाबा गर्भू की वार्षिक पूजा में दी गई पाठक की बलि
Gidhaur, Jamui | Aug 19, 2026 गिद्धौर के कुमार सुरेंद्र सिंह स्टेडियम परिसर में बुधवार को 7 बजे बाबा गर्भू की वार्षिक पूजा श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ शुरू हुई। पूजा के दौरान पाठक की बलि भी दी गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और बाबा गर्भू की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। लोगों ने बताया कि बाबा गर्भू की पूजा की परंपरा काफी पुरानी है।