मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नयागांव में दिग्विजय सिंह दिए श्रद्धांजलि
जमुई: जिले के नयागांव स्थित नागी-नकटी-कटहरा नदी तट पर बने समाधि स्थल पर बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बांका के पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह दादा की 16वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित राज्य सरकार के कई मंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। खेल मंत्री श्रेयसी सिंह जमुई सांसद अरुण भारती पहुंचे।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह की धर्मपत्नी एवं पूर्व सांसद पुतुल कुमारी, उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल, परिवहन मंत्री दामोदर रावत तथा जमुई सांसद अरुण भारती आदि कई नेता मौजूद रहेंगे।
Jamui, Jamui | Jun 24, 2026