बक्सर: जिले में दोपहर 12 बजे के बाद विद्यालय खुला तो होगी कड़ी कार्रवाई: डीएम का सख्त निर्देश
Buxar, Buxar | Apr 23, 2026 जिले में बढ़ती भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के संचालन को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। डीएम साहिला के आदेशानुसार जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों और कोचिंग संस्थानों में अपराह्न 12:00 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।