गोबिंदपुर राजनगर: कुनाबेड़ा में झामुमो ने शहीद निर्मल महतो को श्रद्धापूर्वक नमन किया, सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प लिया
शहीद निर्मल महतो की 39वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को राजनगर प्रखंड के कुनाबेड़ा चौक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) राजनगर प्रखंड कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेम्ब्रम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नम आं