पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के मार्गदर्शन में रविवार दोपहर 2:00 बजे से थाना क्षेत्र नैनपुर की चौकी क्षेत्र में माइक्रो बीट पुलिस चौपाल आयोजित कर ग्रामीण नागरिकों को हेलमेट की अनिवार्यता, यातायात नियमों के पालन, नशा मुक्ति, साइबर अपराध से बचाव तथा महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम के संबंध में व्यापक रूप से जागरूक किया गया।