बालाघाट। संक्रामक बीमारियों के चलते 30 से अधिक आदिवासी बच्चों की मौत के मामले में जमीनी हकीकत जानने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को स्थानीय स्तर पर विरोध का सामना करना पड़ा। अडोरी, कोरका और बोंडारी गांवों के दौरे के दौरान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के एक समूह ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और उनसे तीखे सवाल किए।
प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाया कि क्या दिपके बच्चों की मौत के मामले में राजनीति करने पहुंचे हैं। गाड़ी घेरने के बाद कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को देखते हुए दिपके ने देरी से पहुंचने को लेकर माफी मांगी।
इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें दूसरी गाड़ी से वहां से सुरक्षित बाहर निकाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। मृतक बच्चों के मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज होती दिखाई दे रही हैं।
#BalaghatNews #AbhijeetDipke #CJP #ChildDeathsCase #MPHighCourt #TribalWelfare #PoliticalDrama #ViralVideo #MadhyaPradesh #BreakingNews