विधायक रामचंद्र सिंह के बेटे की शादी में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन के साथ पहुंचे मंगरा गांव
लातेहार: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ मंगलवार को लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड स्थित मंगरा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह के पुत्र विजय बहादुर सिंह के विवाह समारोह में शिरकत की।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने नवदंपती विजय बहादुर सिंह और महिमा को आशीर्वाद दिया। साथ ही उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए शादी की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधायक रामचंद्र सिंह और उनके परिवार के सदस्यों व रिश्तेदारों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के साथ खुशियां साझा कीं और इस मांगलिक अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद स्थानीय लोगों का भी अभिवादन किया।
मुख्यमंत्री के मंगरा गांव पहुंचने पर हेलीपैड पर जिला प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय, पलामू क्षेत्र के डीआईजी किशोर कौशल, लातेहार के उपायुक्त संदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
#JharkhandNews #HemantSoren #KalpanaSoren #LateharNews #Barwadih #JharkhandCM