घाटमपुर: सजेती में 10 लाख की चोरी, छत के रास्ते से घुसे चोर, पुलिस जांच में जुटी
सजेती थाना क्षेत्र के बैरीमैताइन गांव निवासी राजोक के घर में छत के रास्ते से घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखी अलमारी में सोने व चांदी के लगभग 10 लाख रुपए कीमत के जेवरात चुरा लिए। थाना प्रभारी ने रविवार रात 10:00 बजे जानकारी दी की पुलिस को सूचना मिली है।परिजन जब घर पहुंचे तब उन्हें जानकारी हुई जांच की जा रही है आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।