नानपारा: नानपारा में लेखपालों ने एंटी करप्शन टीम के खिलाफ किया प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग की
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की नानपारा इकाई ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) और एंटी करप्शन टीम की कथित ट्रैप कार्रवाई का विरोध किया है। संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी नानपारा के माध्यम से भेजा है, जिसमें ऐसी कार्रवाइयों की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है।