बरहट: पाडो गांव से बरहट थाने की पुलिस ने विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Barhat, Jamui | Mar 28, 2024 बरहट थाने की पुलिस ने पाड़ो गांव से विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के पाड़ो गांव निवासी पोटन कुमार यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि गुप्त सूचना पर की गई करवाई में उक्त युवक को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।