बरहट: देवाचक में श्रम विभाग के वाहन में बदमाशों ने लगाई आग,चालक ने भाकर बचाई जान, मलयपुर थाने में कराई प्राथमिकी
Barhat, Jamui | Mar 24, 2024 श्रम विभाग के एलईओ संजय कुमार को जमुई रेलवे स्टेशन पहुंचाकर लौट रहे वाहन में मलयपुर थाना क्षेत्र के देवाचक गांव के पास बदमाशों ने वाहन में आग लगा दी। वहीं चालक के साथ भी मारपीट की लेकिन उसने भाग कर अपनी जान बचाई है। घटना को लेकर पीड़ित चालक व देवाचक निवासी धर्मेंद्र कुमार यादव ने मलयपुर थाने में बदमाशों के खिलाफ आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।