बरहट: मलयपुर में सामाजिक कार्यकर्ता ने दिव्यांग व वृद्ध के साथ होली मिलन समारोह कर होली की दी बधाई
Barhat, Jamui | Mar 23, 2024 बरहट प्रखंड के मलयपुर में शारीरिक रूप से लाचार असहाय वंचित व वृद्ध एवम दिव्यांग के साथ होली मिलन कर सामाजिक कार्यकर्ता कुमार सुदर्शन ने होली की शुभकामनाएं दीं।दिव्यांग संघ के जिला अध्यक्ष संतोष पांडे जी के साथ आज जमुई मलयपुर में दिव्यांग जनों के साथ होली मिलन समारोह सादगी पूर्वक मनाया गया।