बरहट: जमुई जीआरपी रेल पीपी का थाना में हुआ अपग्रेड
Barhat, Jamui | Mar 22, 2024 जमुई रेल पीपी को थाना में अपग्रेड कर दिया गया है। इसकी आधिकारिक रूप से रेल एसपी कार्यालय जमालपुर से पत्र जारी किया गया है। इसके साथ ही रेल पीपी जमुई अब थाने के रूप में गुरुवार से पूरी तरह से स्वतंत्र होकर काम करना शुरू कर दिया है। रेल थानाध्यक्ष मनोज कुमार देव ने बताया कि रेल जमालपुर अंतर्गत जमुई,बडहिया,शेखपुरा और नवादा रेल पीपी को थाना में अपग्रेड किया है।