समाधान योजना से आमजन को राहत, ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर की पहल साबित हुई सफल,
ग्वालियर।
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर के प्रयासों से लागू की गई समाधान योजना आम बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। योजना के अंतर्गत बकाया बिजली बिलों पर छूट एवं सरचार्ज माफी का लाभ बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने लिया, जिससे बिजली विभाग को रिकॉर्ड राजस्व प्राप्त हुआ है।समाधान योजना की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार 03 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 के बीच 19.97 लाख उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लेते हुए 844.26 करोड़ रुपये का भुगतान किया। वहीं 7.60 लाख उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लिए बिना ही 218.45 करोड़ रुपये जमा किए। इस प्रकार योजना से कुल 1062.71 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
जनवरी 2026 में बढ़ा बिजली राजस्व जनवरी 2026 में 31 जनवरी तक कुल बिजली राजस्व 2574.71 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो जनवरी 2025 की तुलना में 352.35 करोड़ रुपये अधिक है। समाधान योजना के तहत उपभोक्ताओं को 344.36 करोड़ रुपये के सरचार्ज की माफी दी गई, जिससे आमजन को सीधा आर्थिक लाभ मिला। ऊर्जा विभाग के अनुसार इस योजना से न केवल उपभोक्ताओं को राहत मिली है, बल्कि विभाग की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
समाधान योजना को ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर की एक सफल एवं जनहितकारी पहल माना जा रहा है, जिसके लिए जनता मुख्यमंत्री के साथ-साथ ऊर्जा मंत्री के प्रति आभार जता रही है।
Pradhuman Singh Tomar Dr Mohan Yadav
Gwalior Gird, Gwalior | Nov 23, 2026