अज्ञात व्यक्ति मूर्छित अवस्था में मिला, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
ग्वालियर-
ग्वालियर के गोले का मंदिर क्षेत्र में मांगाराम फैक्ट्री के पास एक अज्ञात व्यक्ति मूर्छित अवस्था में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही एफआरवी के चालक राहुल शर्मा एवं जितेंद्र फुलवार मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए उक्त व्यक्ति को तुरंत मुरार सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
फिलहाल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है और उसका इलाज जारी है।
यदि किसी को उक्त व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी हो, तो वे थाना गोले का मंदिर या मुरार सरकारी अस्पताल, ग्वालियर में संपर्क कर सकते हैं।
SP Gwalior Madhya Pradesh Police