पचरुखी: बैसाखी मोड़ के समीप टेंपू की ठोकर से महिला हुई जख्मी
सराय थाना क्षेत्र के बैसाखी मोड़ के समय पर गुरुवार की संध्या टेंपू की ठोकर से एक महिला जख्मी हो गई। जख्मी महिला तरवारा निवासी सबरी देवी बताई जा रही है, जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से सिवान सदर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज किया गया। बताया जाता है कि महिला अपने किसी रिश्तेदार के घर से तरवारा जाने के लिए इंतजार कर रही थी, तभी टेंपू ने ठोकर मार दी।