पोड़ैयाहाट: पथरगामा और पोड़ैयाहाट के बीमार व्यक्तियों को मुख्यमंत्री गंभीर योजना के तहत JMM कार्यालय गोड्डा में ₹30 हजार दिए गए
पथरगामा के दो और पोड़ैयाहाट के एक बीमार व्यक्ति को मुख्यमंत्री गंभीर योजना के तहत शुक्रवार को झामुमो कार्यालय गोड्डा में 30-30 हजार की राशि दी गई है। जिला अध्यक्ष प्रोफेसर प्रेमनंदन कुमार ने तीनों लाभुकों को इतनी राशि का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को संवेदनशील बताते हुए जरूरत मन्दों की मदद करने वाला इंसान बताया।