घाटमपुर: बिधनू थाने के पीछे झाड़ियों में मिला युवक का लहूलुहान शव, पुलिस जांच में जुटी
बिधनू थाने के पीछे झाड़ियों में युवक का लहूलुहान शव मिलने से हड़कंप मच गया।थाना प्रभारी ने शुक्रवार शाम 5 बजे बताया मृतक युवक की शिनाख्त जयसिंहपुर गांव के रहने वाले 32 वर्षीय विक्रम के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।शव के सिर,गले और हाथ में चोट के निशान थे।मृतक शराब का लती बताया जा रहा है।घटना की जांच के साथ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।