घाटमपुर: डीआरएम ने घाटमपुर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, विकास कार्यों का लिया जायजा
घाटमपुर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए डीआरएम डीके सिन्हा गुरुवार दोपहर 3:00 बजे स्टेशन पहुंचे।उन्होंने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के बाद डीआरएम अपनी ट्रेन से हमीरपुर के लिए रवाना हो गए।यह निरीक्षण रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए किया गया।