मंडला: बम्हनीबंजर में आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण पखवाड़ा का समापन, महिलाओं को दी गई स्वास्थ्य संबंधी जानकारी
Mandla, Mandla | Apr 25, 2026 आंगनबाड़ी केंद्र में 15 दिवस तक चले पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन किया गया। समापन अवसर पर महिलाओं को आमंत्रित किया गया, जिसमें नगर अध्यक्ष मीना हरदहा सहित वार्ड की अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान शनिवार दो बजे सेक्टर सुपरवाइजर ने महिलाओं के साथ विभिन्न खेल गतिविधियां कराईं, जिसमें नगर अध्यक्ष सहित अन्य महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।