गुन्नौर: गांव पतेई नासिर से छुट्टा भैंसा चोरी कर ले जा रहे दो लोग पकड़े, पुलिस ने मैजिक किया कब्जे में
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पतेई नासिर से छुट्टा भैंसा मैजिक में भरकर ले जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीण की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मैजिक को कब्जे में लेकर उसमें सवार दो लोगों को पकड़ लिया। वहीं भैंसे को रात में ही मुक्त करा दिया गया। गांव पतेई नासिर निवासी नेकपाल ने सोमवार दोपहर जानकारी देते हुए बताया मैजिक में भैंसा भरकर ले जाया जा रहा था ।