नावकोठी: नावकोठी से पाॅक्सो एक्ट के नामजद आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला थाना पुलिस को किया सुपुर्द
नावकोठी पुलिस पदाधिकारी के द्वारा पाॅक्सो एक्ट के एक नामजद आरोपी को नावकोठी के वार्ड नंबर 13 से गिरफ्तार किया है । थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि उक्त आरोपी के विरुद्ध महिला थाना कांड संख्या 33/ 24 के तहत यौन शोषण का मामला दर्ज था। गुप्त सूचना के आधार पर इसे घर से गिरफ्तार कर महिला थाना के पुलिस को सुपुर्द किया गया है।