नावकोठी: रजाकपुर पंचायत भवन पर स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया आयोजन, 55 लोगों की जांच कर दी गई उपयुक्त दवा
रजाकपुर पंचायत भवन पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से आए 55 रोगियों का इलाज तथा उपयुक्त दवा का उपलब्ध कराया गया। इसका नेतृत्व स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं हरिओम क्लिनिक बेगूसराय के चिकित्सक डॉक्टर नीरज कुमार ने किया। इस अवसर पर हड्डी छाती लीवर फेफड़ा ब्रेन एवं सामान्य रोग के रोगियों का इलाज कर उसे उपयुक्त दवा दी गयी।