डुमरांव: मुलायम हत्याकांड में दोस्त ने खोले राज, पिता ने जमीन विवाद में हत्या का आरोप लगाया
Dumraon, Buxar | Oct 17, 2026 डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार-महरौरा मार्ग पर 30 वर्षीय मुलायम सिंह यादव की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में उसके दोस्त ने शनिवार की सुबह 7 बजे घटना से जुड़े अहम खुलासे किए हैं। चश्मदीद दोस्त के अनुसार, सोनम कुमार उर्फ मलु, पिता धर्मेंद्र यादव और प्रतीक यादव उर्फ पिंटू ने झांसे में लेकर हत्या कराई।