बोरियो: बोरियो थाना गेट के पास वाहन जांच अभियान, दर्जन से अधिक वाहनों का कटा चालान
सोमवार को बोरियो थाना गेट के पास साहिबगंज जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग के रोड सेफ्टी इंजीनियर अनुज पाराशर एवं राजहंस के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया अभियान में विभिन्न वाहनो के विभिन्न प्रकार के कागजातों हेलमेट सीट बेल्ट आदि के जांच के दौरान त्रुटि पाए जाने पर लगभग एक दर्जन वाहनों से करीब ₹50000 का चालान काटा गया।