पटियाली: पटियाली क्षेत्र में तीन दिन की बारिश से गन्ना, धान और बाजरे की फसलें हुईं बर्बाद
पटियाली। तहसील क्षेत्र में तीन दिन हुई मूसलाधार बारिश से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। तेज हवाओं से बीनपुर में प्रवीन दुबे समेत कई किसानों की तैयार गन्ने की फसल खेतों में गिर गई। रायपुर मोथर में भी गन्ने की फसल प्रभावित हुई। अशोकपुर में धान और बाजरा की फसलों को नुकसान पहुंचा। किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की।