कुंडा: कुंडा ब्लॉक में दिव्यांग पंजीकरण शिविर संपन्न, 85 दिव्यांगों ने किया आवेदन
कुंडा ब्लॉक सभागार में गुरुवार शाम 4 बजे तक दिव्यांगजनों के लिए विशेष पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और सहायक उपकरण उपलब्ध कराना था। इस दौरान कुल 85 आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों ने लाभार्थियों को पात्रता और सरकारी लाभ प्राप्त करने की विस्तृत जानकारी देते हुए उचित मार्गदर्शन प्रदान किया।