सहजनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की महिला को गांव का ही मनबढ़ युवक आये दिन परेशान कर रहा था, जिससे परेशान हो महिला ने थाने में शिकायती पत्र दे कार्यवाही की मांग की । पीड़िता की शिकायत पर सहजनवा पुलिस ने आरोपी युवक के ऊपर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी ।