सहजनवा: गीडा से भूखंड लेकर भुगतान न करने के मामले में गीडा प्रशासन ने आवंटी को 1.12 करोड़ रूपए के वसूली के लिए भेजा आरसी नोटिस
गीडा से भूखंड लेने के बाद भुगतान नहीं करना एक आवंटी को महंगा पड़ता दिख रहा है । गीडा की तरफ से करीब 1.12 करोड़ रुपए वसूली के लिए तहसील को पत्र भेजा गया है । इसके आधार पर आवंटी को वसूली के लिए संग्रह विभाग ने आरसी भी जारी कर दी है ।