सहजनवा: मुख्यमंत्री ने अटल आवासीय विद्यालयों के नए शैक्षिक सत्र का किया शुभारंभ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश भर के अटल आवासीय विद्यालयों में नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ किया । इसके साथ ही सहजनवा कस्बे में स्थित अटल आवासीय विद्यालय में भी शैक्षणिक सत्र 2024-25 का शुभारंभ हो गया है ।