सहजनवा: प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सहजनवा के लाल ने जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में हुआ चयन
सहजनवा तहसील के युवा खिलाड़ी ने प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया । प्रयागराज के अमिताभ बच्चन स्पोर्ट परिसर में खेली गई 68वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालय बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता में बैडमिंटन डबल्स में गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के छात्र आदित्य ने प्रयागराज टीम को हराकर स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया ।